ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

नालंदा : युवक को तेजाब डालकर जिंदा जलाया, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर हमला

NALANDA : खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से.. यहां होली के दिन एक खौफनाक वारदात हुई है। अपराधियों ने एक युवक के ऊपर तेजाब डालकर उसे जिंदा जला दिया है। घटना नालंदा ज

नालंदा : युवक को तेजाब डालकर जिंदा जलाया, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर हमला
Editor
2 मिनट

NALANDA : खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से.. यहां होली के दिन एक खौफनाक वारदात हुई है। अपराधियों ने एक युवक के ऊपर तेजाब डालकर उसे जिंदा जला दिया है। घटना नालंदा जिले के हिलसा थाना इलाके की है। यहां नदहा गांव में बदमाशों ने एक युवक के ऊपर तेजाब डालकर उसे जिंदा जला दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हुए हैं। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से का उसे भी शिकार होना पड़ा है। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। पुलिस की कई गाड़ियों को छतिग्रस्त कर दिया गया है। बचाव में पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी है। इस पूरी घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। खबर यह भी है कि आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर भी पथराव किया है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। 


युवक की हत्या किस वजह से की गई फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन तेजाब डालकर किसी को जिंदा जलाए जाने की घटना से पूरे इलाके में उबाल है। मुख्यमंत्री लगातार बिहार में कानून का राज कायम करने के दावे करते हैं लेकिन उनके ही गृह जिले में पुलिसिंग को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। डीएसपी ने खुद स्वीकार किया है कि डेड बॉडी देखने पर ऐसा लगता है कि शरीर पर तेजाब डाला गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता