Hindi News / news / रात्रि में घूम-घूमकर गरीबों के बीच कंबल बांट रहे हैं रालोसपा जिलाध्यक्ष

रात्रि में घूम-घूमकर गरीबों के बीच कंबल बांट रहे हैं रालोसपा जिलाध्यक्ष

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Jan 11, 2020, 9:54:37 AM

रात्रि में घूम-घूमकर गरीबों के बीच कंबल बांट रहे हैं रालोसपा जिलाध्यक्ष

- फ़ोटो

NALANDA : भीषण ठंड में गरीब और जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए पिछले 3 दिनों से रालोसपा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा रातों में घूम-घूमकर लोगों को कंबल उपलब्ध करा रहे हैं.

फुटपाथ पर रहकर इस भीषण ठंड में अपना गुजर-बसर करने वाले लोगों को कंबल बांटने शुक्रवार की रात अपने सहयोगियों के साथ बिहारशरीफ के अस्पताल चौक, सोहसराय,रामचंद्रपुर बस स्टैंड समेत अन्य जगह पहुंचे. जहां उन्होंने गरीब और जरूरतमंदों को कंबल किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा होती है. इसी के उद्देश्य से कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है, ताकि इस भीषण ठंड में कुछ गरीबों को राहत दिला सकें.