ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

नालंदा में आज दूसरे दिन भी बवाल, दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक शख्स को लगी गोली

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नालंदा में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आज एक बार फिर देर शाम बिहारशरीफ में जमकर बवाल हुआ। रामनवम

नालंदा में आज दूसरे दिन भी बवाल, दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक शख्स को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नालंदा में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आज एक बार फिर देर शाम बिहारशरीफ में जमकर बवाल हुआ। रामनवमी जुलूस को लेकर नालंदा में फिर दो पक्षों के बीच झड़प और फायरिंग हुई। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से इलाके में एक बार फिर अफरा-तफरी मच गयी। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। 


मिली जानकारी के अनुसार नालंदा में एक बार फिर बवाल हो रहा है। बिहारशरीफ के दरगाह और मेहरपर इलाके में झड़प के बाद दोनों ओर से फायरिंग की गयी। फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने की भी सूचना है। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दरगाह और मेहरपर इलाके की दूरी करीब 200 मीटर के करीब है जहां दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो रही है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए लगातार फायरिंग की जा रही है। लोग पुलिस पर भी हवाई फायरिंग करते देखे गये। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है फिलहाल भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है जो स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। बिहारशरीफ में स्थिति बिगड़ती जा रही है। माइकिंग के जरीये लोगों को शांति बरतने की अपील की जा रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता