ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

नक्सली नेता भास्कर समेत तीन आरोपियों को भेजा जायेगा भागलपुर केंद्रीय कारा, डीएम ने दी अनुमति

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद नक्सली नेता लालबाबू सहनी उर्फ भास्कर अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर व्यवस्था के लिए खतरा बना हुआ ह

नक्सली नेता भास्कर समेत तीन आरोपियों को भेजा जायेगा भागलपुर केंद्रीय कारा, डीएम ने दी अनुमति
Desk
2 मिनट

 MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद नक्सली नेता लालबाबू सहनी उर्फ भास्कर अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर व्यवस्था के लिए खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए भास्कर और उनके अन्य तीन नक्सलियों को भागलपुर केंद्रीय कारा भेजने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में काराधीक्षक ब्रजेश सिंह मेहता ने जेल आइजी को पत्र भेजा है। इसमें तीन नक्सलियों को छह महीने के लिए भागलपुर केंद्रीय कारा भेजने को कहा है। डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत इसकी अनुमति दे दी है। 


कारा में कैदियों के बीच नक्सली विचारधारा फैला रहे है 

जेल आइजी को भेजी गई अनुशंसा में जेल अधीक्षक ने लिखा है कि नक्सली भास्कर, वसीम अकरम और सुहाग पासवान केंद्रीय कारा में बंद हैं। इनपर मुजफ्फरपुर, शिवहर व सीतामढ़ी में दर्जनों मामले दर्ज किया हुआ है। ये तीनों कारा में अन्य बंदियों के बीच नक्सली विचारधारा फैला रहे हैं। इसे रोकने के लिए बड़ा कदम उठाना होगा। वहां कार्यरत कारा कर्मियों के साथ दुव्र्यवहार एवं अपशब्द का प्रयोग करते हैं। ऐसी स्थिति में कारा में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों को केंद्रीय कारा भागलपुर भेजना जरुरी है। यह भी कहा है कि कारा कर्मियों को जान से मारने की धमकी नक्सलियों ने दी है। बता दें कि लालबाबू सहनी उर्फ भास्कर पर कुल सात मामले लंबित है। वहीं वसीम अकरम पर चार, सुहाग पासवान पर 33 वाद लंबित है। 

टैग्स