ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

नहाय खाय के साथ आज से शुरू हो रहा है चैती छठ का उत्सव, पटना में घाटों पर तैयारी

PATNA : सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है।बता दें कि साल में दो बार छठ पर्व होता है, एक कार्तिक यानी अक्टूबर-नवं

नहाय खाय के साथ आज से शुरू हो रहा है चैती छठ का उत्सव, पटना में घाटों पर तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान  आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है।बता दें कि साल में दो बार छठ पर्व होता है, एक कार्तिक यानी अक्टूबर-नवंबर में और दूसरा चैत्र यानी अप्रैल में। चैत्र में मनाए जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ भी कहते हैं। 5 अप्रैल को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत होगी। 6 अप्रैल को खरना के दिन खीर-रोटी का भोग लगेगा। 7 को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 8 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।


इधर, राजधानी के गंगाघाटों पर अर्घ्य की तैयारी अंतिम चरण में है। घाट तैयार किए जा रहे हैं। बैरिकेडिंग की जा रही है। प्रशासन ने खतरनाक घाटों पर अर्घ्य करने से मना किया है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों ने चैती छठ पूजा को लेकर गंगा घाटों की स्थिति के बारे में रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है, जिसमें कहा गया है कि दीघा और गेट नंबर 93 घाट सबसे सुरक्षित है। 


इन दोनों घाटों पर पर्याप्त जगह है, जहां छठ पूजा आसानी से की जा सकती है। गांधीघाट पर अर्घ्य के लिए पर्याप्त जगह कम है। इंजीनियरों का कहना है कि घाट के सटे ही लगभग आठ फीट गहरा पानी है, जिससे खतरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में घाट से सात से आठ फीट चौड़ाई तक बैरिकेडिंग नहीं की जा सकती है। हालांकि, प्रशासन ने इस घाट पर भी छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है।


पूरे बिहार में धूमधाम से मनाए जाने वाले छठ महापर्व की मगध में एक अलग ही छटा देखने को मिलती है। यह पर्व पूरी तरह से सफाई व स्वच्छता से भी जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इस चैती छठ पूजा में 36 घंटे निर्जला रख व्रत करना काफी कठिन होता है। लेकिन इस पूजा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

टैग्स