ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

नहाने के दौरान दो बच्चियां नदी में डूबी, खोजबीन में जुटी SDRF की टीम

BETTIAH: बेतिया के मझौलिया प्रखंड के बरवा सेमरा गांव के पास स्थित सिकरहना नदी में दो बच्चियां डूब गयी है जिसके बाद दोनों लापता हो गयी है। बच्चियों के डूबने की सूचना पर स्थानीय

नहाने के दौरान दो बच्चियां नदी में डूबी, खोजबीन में जुटी SDRF की टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के मझौलिया प्रखंड के बरवा सेमरा गांव के पास स्थित सिकरहना नदी में दो बच्चियां डूब गयी है जिसके बाद दोनों लापता हो गयी है। बच्चियों के डूबने की सूचना पर स्थानीय गोताखोरो ने खोजबीन शुरू की लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका है। 


आज मंगलवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम दोनों को नदी में खोजबीन कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम में दोनों बच्ची बकरी चराने गयीं थी लेकिन दोनों बच्ची घर वापस नहीं लौटी तब दोनों के परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी परिजनों को सहेलियों ने बताया कि दोनों एक साथ सिकरहना नदी में स्नान कर रही थी और नहाने के दौरान ही दोनों नदी में डूब गयी। 


प्रभारी अंचल निरीक्षण रघुनाथ चौधरी ने बताया कि दोनों बच्चियो की पहचान बरवा सेमरा घाट गांव के वार्ड नं 6 निवासी बिस्मिल्लाह मियां की 15 वर्षीय पुत्री कुसमतारा खातून व रोगी मियां की 14 वर्षीय पुत्री जिंतारा खातून के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों चचेरी बहन है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चियों का पता अब तक नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है। 

टैग्स