ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

लोन चुकाने के लिए नाबालिग का सौदा! पिता ने 16 साल की बेटी की शादी 52 साल के अधेड़ से कराई, अब लड़की ने कर दिया ये काम

BHAGALPUR: हैरान कर देने वाली खबर भागलपुर से आ रही है, जहां पिता ने अपनी नाबाकिल बेटी की शादी 52 साल के लड़के से करा दी। लड़की द्वारा शादी से मना करने के बाद पिता ने जबरन झारखंड के

लोन चुकाने के लिए नाबालिग का सौदा! पिता ने 16 साल की बेटी की शादी 52 साल के अधेड़ से कराई, अब लड़की ने कर दिया ये काम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: हैरान कर देने वाली खबर भागलपुर से आ रही है, जहां पिता ने अपनी नाबाकिल बेटी की शादी 52 साल के लड़के से करा दी। लड़की द्वारा शादी से मना करने के बाद पिता ने जबरन झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले शख्स से कराई। पीड़िता शादी का विरोध करती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।


दरअसल, 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां का निधन पिछले साल हो गया था। लड़की की मां के मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी महिला से शादी रचा ली। लड़की के पिता के ऊपर काफी लोन था। इसी बीच उसके पिता की मुलाकात गोड्डा के रहने वाले लड़के से हुई। 52 वर्षीय शख्स ने भरोसा दिलाया कि अगर वह अपनी बेटी से उसकी शादी करा देता है तो वह सारा लोन चुका देगा। फिर क्या था पिता ने बेटी की शादी की तैयारी शुरू कर दी और एक दिन मंदार पर्वत घूमाने के बहाने वहां ले गया और जबरदस्ती शादी करा दी।


शादी के बाद 52 वर्षीय पति उसे अपने साथ ले गया और पिस्टल के बल पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच लड़की किसी तरह से वहां से भाग निकली और अपनी बहन के यहां पहुंचकर उसे अपनी आपबीती सुनाई। बहन के साथ महिला थाना पहुंची लड़की की शिकायत जब नहीं सुनी गई तो वह इसाकचक थाने पहुंची लेकिन वहां भी उसकी बात पुलिस ने नहीं सुनी। जिसके बाद पीड़िता अपनी शिकायत लेकर डीआईजी दफ्तर पहुंती लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी।


जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने लिए इंसाफ मांगा। 16 साल की लड़की ने कहा कि वह पढ़ना चाहती है। लड़की ने कहा है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी। पूरे मामले पर भागलपुर एसपी आनंद कुमार ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लड़की अगर नाबालिग होगी तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।