बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला
1st Bihar Published by: Updated Tue, 10 Aug 2021 04:34:43 PM IST
- फ़ोटो
ARRAH: नाव हादसे में डूबे भोजपुर के बड़हरा के 6 लोगों का पता अब तक नहीं चल सका है। हालांकि लापता लोगों की खोजबीन अब भी जारी है। अब तक कोई सफलता नहीं मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
गौरतलब है कि हादसे के वक्त भोजपुर के बड़हरा निवासी 12 लोग सवार नाव पर सवार थे। जो दो दिन पहले उत्तर प्रदेश मेला देखने गये हुए थे। उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक मेला देखने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी नदी के तेज बहाव के कारण नाव अनियंत्रित होकर आरा-छपरा पुल से टकरा गयी।
पुल से टकराने के बाद नाव क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण नाव नदी में डूब गयी। उस वक्त नाव पर 12 लोग सवार थे जो नदी में डूब गये। छह लोगों की जान नाविकों द्वारा किसी तरह से बचा ली गयी लेकिन छह लोग नदी में डूब गये। जिसका अब तक पता नहीं चल सका है। लापता सभी 6 लोग भोजपुर के बड़हरा क्षेत्र के सेमरा गांव के रहने वाले है। लापता लोगों की खोजबीन जारी है लेकिन इसमें अब तक सफलता नहीं मिल पायी है जिससे परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।