1st Bihar Published by: PRABHAT SHANKAR Updated Jun 17, 2021, 8:03:16 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना इलाके में एक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि सरैया-रेवा रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। पुल का रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे जा गिरी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 2 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। यह सभी लोग देवरिया थाना से सरैया के मुगौली गांव एक बारात में शामिल होने आए थे और शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे थे।