ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

मुजफ्फरपुर में ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, समस्तीपुर का रहने वाला था मृतक

MUZAFFAPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि ट्रक का ड्रा

मुजफ्फरपुर में ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, समस्तीपुर का रहने वाला था मृतक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFAPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि ट्रक का ड्राइवर समस्तीपुर का रहने वाला था। ट्रक के केबिन से लाश के मिलने से ट्रक चालकों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। 


घटना राष्ट्रीय उच्च पथ-28 की है जहां सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर चौक के पास एक ट्रक के ड्राइवर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। ट्रक एक गैस एजेंसी का बताया जा रहा है। वही मृतक की पहचान समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी का बताया जा रहा है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर गैस एजेंसी के ट्रक को लेकर गोपालगंज से बरौनी जा रहा था। इसी दौरान सरमस्तपुर चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 


सरमस्तपुर चौक पर खड़े ट्रक में चालक का शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ड्राइवर की लाश ट्रक के केबिन में पड़ा हुआ है। मृतक के कंधे पर गोली के निशान मिले है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।