Hindi News / news / बाढ़ में डूबने से दो बच्चियों की मौत, मुजफ्फरपुर के गायघाट में मचा...

बाढ़ में डूबने से दो बच्चियों की मौत, मुजफ्फरपुर के गायघाट में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: PRABHAT SHANKAR Updated Jul 22, 2020, 4:35:05 PM

बाढ़ में डूबने से दो बच्चियों की मौत, मुजफ्फरपुर के गायघाट में मचा कोहराम

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : जिले में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बाढ़ के कारण गायघाट प्रखंड में दो बच्चियों की मौत हो गई है। गायघाट प्रखंड के बेनीबाद ओपी इलाके केवटसा में दो बच्चियों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने की वजह से हो गई है।


घटना उस वक़्त हुई जब आपस में खेल रहीं दो बच्चियां बाढ़ के पानी में घिर गईं. लोग जब तक मदद के लिए दौड़ते तब तक उनकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने शव को निकाला जिसकी पहचान केवटसा के पवन राय की पुत्री जमुना कुमारी और बबलू राय के पुत्र करिश्मा कुमारी  (दोनों 9 वर्ष ) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं एक ही टोले में अगल बगल में घर रहने से दोनों परिवार में चीख चित्कार मचा है।