1st Bihar Published by: Updated Jan 09, 2022, 5:02:26 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में भी कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक कोरोना पीड़ित मरीज की मौत हो गई। हालांकि पीड़ित मरीज हार्ट की बीमारी से ग्रसित था। उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था।
मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि सकरा के साहदुल्लापुर निवासी 64 वर्षीय भोला प्रसाद की मौत हुई है। भोला प्रसाद हार्ट की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
अस्पताल में जब उनकी कोरोना जांच करायी गयी तब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए कई जरूरी निर्देश अस्पतालों को दिए गये हैं।