ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

मूर्ति विसर्जन के दौरान अबीर लगाने से मना किया तो कर दी पिटाई, घायल दो युवक अस्पताल में भर्ती

CHAPRA: छपरा के गौरा ओपी थाना क्षेत्र के बिशनपुरा पूरब टोला के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी

मूर्ति विसर्जन के दौरान अबीर लगाने से मना किया तो कर दी पिटाई, घायल दो युवक अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के गौरा ओपी थाना क्षेत्र के बिशनपुरा पूरब टोला के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायलों को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।


पीड़ित के भाई कुंदन सिंह ने बताया कि भाई जितेश कुमार  सिंह और नितिन कुमार दोनों एक ही बाइक पर बैठकर आटा लाने के लिए गए हुए थे लौटने के दौरान कुछ लोगों ने रास्ता में घेर लिया और जबरन अबीर लगाने लगे। जिसका विरोध उनके भाई ने किया तब लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला किया और मौके से फरार हो गये। 


जितेश और नितिन इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल दोनों युवक के पहचान गौरा ओपी थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी शंभू सिंह के पुत्र जितेश कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह के पुत्र नितिन कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान अबीर लगाने के दौरान विवाद हुआ था जिसकी वजह से दोनों युवक घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स