ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

मुंगेर रेंज के DIG ने किया जमुई थाने का निरीक्षण, यातायात थाना जल्द खोले जाने की कही बात

JAMUI: मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार ने जमुई नगर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर थाना के मालखाने का भी जायजा लिया। डीआईजी ने जिले में जल्द ही यातायात थाना खोले

मुंगेर रेंज के DIG ने किया जमुई थाने का निरीक्षण, यातायात थाना जल्द खोले जाने की कही बात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार ने जमुई नगर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर थाना के मालखाने का भी जायजा लिया। डीआईजी ने जिले में जल्द ही यातायात थाना खोले जाने की बात कही। इस दौरान एसपी शौर्य सुमन भी उनके साथ थे।


डीआईजी संजय कुमार को जमुई पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। बुधवार को जमुई पहुंचे डीआईजी घंटों नगर थाने में रहकर व्यवस्था और कार्यालय के कामकाज से अवगत हुए। निरीक्षण के बाद डीआईजी जमुई एसपी शोर्य सुमन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 


वही लंबित कांड के निष्पादन में तेजी लाने, अपराधियों को गिरफ्तार करने, जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखने, शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार ने जमुई में  यातायात थाने को लेकर कहा कि जिले में जनसंख्या के आधार पर यातायात थाने  खोले जाएंगे। अभी बिहार में 12 जिलों में यातायात थाने खोला गया है। 


DIG ने कहा कि मुंगेर में यातायात थाना खुल चुका है। जमुई में यातायात थाना के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद जमुई में भी यातायात थाना खुल जाएगा। महिला टास्क फोर्स पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुनने के लिए सारी व्यवस्था सभी थाने में महिला हेल्पलाइन कार्यरत है, जो महिला के शिकायत सुनते हैं। पहले काउंसलिंग की जाती है फिर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाती है। इस मौके पर जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन, सदर एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार भी मौजूद थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता