1st Bihar Published by: Saif Ali Updated Oct 15, 2019, 8:37:49 PM
- फ़ोटो
MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां एक पुलिसकर्मी ने जहर खा ली है. बताया जा रहा है कि मुंगेर पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिस जवान ने जहर खाया है. मौके पर वरीय अधिकारी पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं.
पुलिसकर्मी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अबतक सुसाइड करने की कोशिश के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिसकर्मी की पहचान विजय कुमार मण्डल के रूप में की गई है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सहयोगियों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.