ब्रेकिंग
Bihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लान

मुबई में इस दिन होगी विपक्षी दलों की तीसरी बैठक, I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर लगेगी मुहर!

PATNA: 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होनी है। मुंबई में होने वाली तीसरे चरण की

मुबई में इस दिन होगी विपक्षी दलों की तीसरी बैठक, I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर लगेगी मुहर!
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होनी है। मुंबई में होने वाली तीसरे चरण की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। शिवसेना की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि I.N.D.I.A की अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी।


दरअसल, विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद बैंगलुरू में दूसरे चरण की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में विपक्ष के 26 दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए थे और बीजेपी के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन बनाया था। उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मुंबई में तीसरे चरण की बैठक होगी और इस बैठक में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का संयोजक कौन होगा, इसे तय कर लिया जाएगा।


मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब शिवसेना की तरफ से विपक्षी दलों की बैठक की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा है कि विपक्षी दलों की होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को मीटिंग हुई जिसमें शरद पवार, सुप्रिया सुले, पृथ्वीराज चव्हाण, नाना पटोले, अशोक चव्हाण और अन्य लोग थे। उन्होंने बताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली विपक्षी दलों की तीसरी बैठक की मेजबानी शिवसेना करेगी।


मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों की तीसरी बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इस बैठक में गठबंधन के संयोजक का नाम तय होना है। बिहार के सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को I.N.D.I.A गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही एक समन्वय समिति का गठन भी होना है, जिसके सदस्यों के नाम भी इस बैठक में तय होने की संभावना है। साथ ही साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भी रूपरेखा तैयार हो सकती है।