ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

Bihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार में आज 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश, जबकि 6 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी।

Bihar weather update
Bihar weather update
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar weather : बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अररिया, भागलपुर, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया और सुपौल जिलों में वज्रपात (ठनका) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मुजफ्फरपुर से गुजर रही मानसून ट्रफ के प्रभाव से उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। सोमवार को मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है।


बारिश के चलते पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद धूप निकलने पर उमस फिर बढ़ सकती है, इसलिए लोगों को मौसम में लगातार बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।


इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा सीवान जिले के मैरवा में 75.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अररिया के कुर्साकांटा में 62.6 मिमी, सीवान के दरौली में 61 मिमी, अररिया के सिकटी में 60 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 52.2 मिमी, किशनगंज के पोठिया में 44.8 मिमी, पश्चिम चंपारण के त्रिवेणी में 43 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 36 मिमी, मधुबनी के बाबूबरही और शिवहर में 32.6-32.6 मिमी तथा गोपालगंज में 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।


पटना में भी बदला मौसम

राजधानी पटना में रविवार को दिनभर उमस बनी रही, लेकिन शाम के समय कंकड़बाग समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्व बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पटना सहित उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।


किसानों को बारिश का इंतजार

राज्य में मानसून लगभग सभी जिलों तक पहुंच चुका है, लेकिन अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण खेती प्रभावित हो रही है। धान की रोपाई की रफ्तार धीमी है और कई इलाकों में खेतों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है। नदियों और तालाबों का जलस्तर भी अपेक्षित स्तर तक नहीं बढ़ा है। ऐसे में किसानों की नजर अब आगामी बारिश पर टिकी हुई है।


प्रमुख शहरों का तापमान

- पटना: अधिकतम 35.0°C, न्यूनतम 26.9°C

- गया: अधिकतम 35.2°C, न्यूनतम 27.3°C

- भागलपुर: अधिकतम 34.5°C, न्यूनतम 26.7°C

- मुजफ्फरपुर: अधिकतम 31.4°C, न्यूनतम 27.0°C

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात की चेतावनी वाले जिलों में खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। किसानों और आम नागरिकों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।