ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजगीर दौरा आज, जरासंध महोत्सव में होंगे शामिल

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने गृह जिला नालंदा के दौरे पर जाएंगे। जहां वे कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा पहली बार आयोजित जरासंध महोत्सव में शामिल होंगे। सम्राट ज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजगीर दौरा आज, जरासंध महोत्सव में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने गृह जिला नालंदा के दौरे पर जाएंगे। जहां वे कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा पहली बार आयोजित जरासंध महोत्सव में शामिल होंगे। सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।


दरअसल, बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा पहली बार राजगीर में जरासंध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना है। सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा परंपरागत ध्वजारोहण किया जाएगा। आयोजकों के द्वारा सीएम नीतीश को सम्राट जरासंध की प्रतिमा और गदा भेंट की जायेगी।


महोत्सव के लिए जरासंध मंदिर के सामने छोटा मंच बनाया गया है। महोत्सव में संबोधन की व्यवस्था नहीं की गयी है। महोत्सव के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री जरासंध उद्यान और स्मारक का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, विभागीय मंत्री जितेन्द्र कुमार, मंत्री श्रवण कुमार के अलावा सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता