ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने बोला हमला, कहा- CM ही चाहते हैं कांग्रेस की बर्बादी, मां भारती के लिए दे सकता हूं इस्तीफा

JHARKHAND: झारखंड के गिरिडीह में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन हुआ। मधुबन में आयोजित इस चिंतन शिविर के अंतिम दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने बोला हमला, कहा- CM ही चाहते हैं कांग्रेस की बर्बादी, मां भारती के लिए दे सकता हूं इस्तीफा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के गिरिडीह में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन हुआ। मधुबन में आयोजित इस चिंतन शिविर के अंतिम दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला। बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी खुद सीएम हेमंत सोरेन ही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मां भारती के लिए वे इस्तीफा तक दे सकते हैं। 


झारखंड के स्वासथ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने चिंतन शिविर बहुत व्यापक तरीके से चलाया है। हमें बौद्धिक रूप से भी ऊर्जा प्रदान करने का काम किया है। संगठिक रूप से कैसे ज्यादा से ज्यादा मेम्बर बन सकते हैं, सरकार-पार्टी के समन्वय व गठबंधन पर भी बातचीत हुई है. कांग्रेस के चिंतन शिविर से शरीर में नई ऊर्जा आ गई है, लेकिन सभी लोगों को दुखी हैं।


बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम गठबंधन की सरकार को चला रहे हैं और इस सरकार में हमारी स्थिति.. जब मांझी ही नाव डुबोये तो उसे कौन बचाये जैसी हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही चाहते हैं कि कांग्रेस समाप्ति की ओर चली जाए और हमारी पार्टी के सारे वोटर उनकी तरफ चले जाएं तो ऐसी सरकार का कोई औचित्य ही नहीं है।


बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब हमारी पार्टी बचेगी तभी हम बचेंगे। हम मंत्री बनकर घूम रहे हैं, यह अच्छा लगता है। लेकिन हम मंत्री कैसे बने, कैसे जमशेदपुर जैसे शहर से एक लाख वोट हम लेकर आ रहे हैं, यह सोचने की जरूरत है। हमें यह तय करना होगा हमारी विचारधारा व सिद्धान्त कभी कमजोर नहीं हो और राष्ट्रभाषा के साथ कभी समझौता नहीं किया जा सकता। जिस दिन राष्ट्रभाषा के साथ और मां भारती के साथ समझौता करना पड़ेगा तो मेरे जैसा लोग इस्तीफा देना उचित समझेंगे।


टैग्स