ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

मुख्यमंत्री बनते ही रेवंत रेड्डी ने लिया बड़ा एक्शन, KCR के करीबी 6 सलाहकारों को हटाया

DESK: तेलंगाना के तीसरे सीएम के रूप में शपथ ग्रहण लेते ही रेवंत रेड्डी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के कार्यकाल के दौरान

मुख्यमंत्री बनते ही रेवंत रेड्डी ने लिया बड़ा एक्शन, KCR के करीबी 6 सलाहकारों को हटाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: तेलंगाना के तीसरे सीएम के रूप में शपथ ग्रहण लेते ही रेवंत रेड्डी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के कार्यकाल के दौरान उनके सलाहकार के रूप में काम कर रहे 6 अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है। इन अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


 जिन अधिकारियों को हटाया गया उनमें पूर्व मुख्य सचिव राजीव शर्मा, पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा, पूर्व आईपीएस एके खान, सेवानिवृत्त आईएफएस आर शोबा, सेवानिवृत्त आईईएस जीआर रेड्डी, वीआरएस लेने वाले एक अन्य मुख्य सचिव सोमेश कुमार भी शामिल हैं। हटाए गये अधिकारी पूर्व सीएम केसीआर के बेहद करीबी बताये जा रहे हैं।


 बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर लगे बैरिकेड्स को हटवाया था उनका कहना था कि मुख्यमंत्री आवास सभी के लिए खुला रहेगा। वो जनता के लिए ही मुख्यमंत्री बने हैं तेलंगाना की जनता के लिए सीएम आवास हमेशा खुला रहेगा। किसी को कोई भी दिक्कत होगी उसे दूर किया जाएगा। 


बता दें कि आज सीएम ने आज दो योजनाओं की शुरुआत की है। जिसमें गरीबों के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शामिल है। कांग्रेस की 6 गारंटी में ये दोनों योजनाओं का जिक्र था जिसे पूरा किया गया है।    


टैग्स