ब्रेकिंग
Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवकBihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवक

Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। BPSSC ने प्रोहिबिशन, एक्साइज और रजिस्ट्रेशन विभाग में 78 SI पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar Police : बिहार पुलिस में वर्दी पहनकर सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी और अहम खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने प्रोहिबिशन, एक्साइज और रजिस्ट्रेशन विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) के 78 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।


यह भर्ती बिहार सरकार के प्रोहिबिशन, एक्साइज और रजिस्ट्रेशन विभाग के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को विभाग में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जांच-पड़ताल करने और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोग की ओर से बताया गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और चयन परीक्षा एवं मेरिट के आधार पर किया जाएगा।


BPSSC SI भर्ती 2026 के तहत कुल 78 पदों को भरा जाएगा। सीमित पदों के कारण इस भर्ती में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने की संभावना है। ऐसे में जो अभ्यर्थी लंबे समय से बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की सलाह दी जा रही है।


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी डिग्री पूरी हो चुकी है।


उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए यह सीमा 20 से 40 वर्ष रखी गई है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को अधिकतम 40 वर्ष तक की छूट दी गई है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तय की गई है।


भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (मेंस) में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का नाम अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।


प्रीलिम्स परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और इसमें सामान्य ज्ञान तथा करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। आयोग के नियमों के अनुसार, 30 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य माने जाएंगे।


मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जो केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का रहेगा। दूसरा पेपर जनरल स्टडीज, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक क्षमता से संबंधित होगा। अंतिम मेरिट सूची मुख्य रूप से दूसरे पेपर में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।


प्रीलिम्स और मेंस दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रश्नों का उत्तर सोच-समझकर दें। फिजिकल टेस्ट में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल रहेगा। पुरुष उम्मीदवारों को एक मील की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग होगा और इसके अंक मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।


इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। कम आवेदन शुल्क और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी का यह अवसर युवाओं के बीच काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।