ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

मुकेश सहनी ने किया दावा: देश में बदलाव की आंधी, उखड़ जाएगी मोदी सरकार

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए देश की सत्ता में परिवर्तन आवश्यक है। उन्होंने

 मुकेश सहनी ने किया दावा: देश में बदलाव की आंधी, उखड़ जाएगी मोदी सरकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए देश की सत्ता में परिवर्तन आवश्यक है। उन्होंने हालांकि दावा किया कि बिहार में ही नहीं पूरे देश मे बदलाव की बयार बह रही है जो मोदी सरकार को इस चुनाव में उखाड़ कर फेंक देगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार देश मे अब तय है। 


मुकेश सहनी आज सीवान, बेतिया, गोपालगंज एवं मुजफ्फरपुर पहुंचे और चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। 

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह सरकार कभी नहीं चाहती कि गरीब , पिछड़े आगे बढ़ सके। आज सम्मान की लड़ाई के लिए एकजुट होकर ऐसी सरकार को बदलना होगा। 


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यही संविधान है जिसने हमें अधिकार दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ अलग - अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आज जो सरकार है वह नहीं चाहती है कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़े और सम्मान के साथ जिंदगी जिए। 


सन ऑफ मल्लाह सहनी ने कहा कि आज सभी सरकारी संस्थाओं और संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है, जब ये ही निजी हो जाएंगे तो यह आरक्षण स्वतः समाप्त हो जाएगा। एससी , एसटी और ओबीसी को नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत एक कार्य किया जा रहा है। आज पैसे के बल पर सरकार गिरा दी जा रही है, एमएलए, एमपी को खरीद लिया जा रहा है। क्या जनता के द्वारा चुनी सरकार को गिराना जनता का अपमान नहीं है? 


मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबन्धन के उम्मीदवार जीतेंगे तो राहुल गांधी और लालू प्रसाद के हाथ मजबूत होंगे। उन्होंने  लोगों को एकजुट होकर महागठबंधन की लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार बनाने की अपील  की।

 मुकेश सहनी ने किया दावा: देश में बदलाव की आंधी, उखड़ जाएगी मोदी सरकार