मोतिहारी: पकड़ा गया ऑटो चालक की हत्या का आरोपी, महज 25 हजार के लिए हुई थी हत्या

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 31, 2019, 8:20:23 AM

मोतिहारी: पकड़ा गया ऑटो चालक की हत्या का आरोपी, महज 25 हजार के लिए हुई थी हत्या

- फ़ोटो

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ऑटो चालक की हत्या का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गये चाकू के साथ दोनों आरोपियों को धर दबोचा है. पुलिस ने लूटी गई ऑटो को भी बरामद कर लिया है. आपको बता दें कि महज 25 हजार रुपये के लिए ऑटो चालक के दो दोस्तों ने ही चाकूओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे. लेकिन पुलिस की चुस्ती के कारण अपराधी पकड़े गए. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट