मोतिहारी में चाकू मारकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 23, 2019, 12:42:09 PM

मोतिहारी में चाकू मारकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

- फ़ोटो

MOTIHARI: जिले में आए दिन आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है. ताजा मामला कोटवा के जगीरहा गांव का है, जहां एक बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घर के दरवाजे पर सो रहा था, तभी एक शख्स ने चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को चादर से ढक दिया और वहां से फरार हो गया. हत्या किसने और क्यों की इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट