ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

मोतिहारी में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 6 लोग अस्पताल में भर्ती, दो की हालत नाजुक

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां वन विभाग की टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. अवैध तरीके से चलाये जा रहे आरा मशीन पर कार्रवाई करने पहुंची वन व

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां वन विभाग की टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. अवैध तरीके से चलाये जा रहे आरा मशीन पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम के ऊपर बदमाशों ने हमला किया. इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. 


वारदात जिले के  मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां बतरौलिया गांव में बदमाशों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया. गलत तरीके से चलाये जा रहे आरा मशीन पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया. इस हमले में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं. सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घायल अधिकारी ने बताया कि गलत तरीके से आरा मशीन का संचालन किया जा रहा था. टीम इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची थी. तभी बदमाशों ने टीम के ऊपर हमला बोल दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फैरान मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता