1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 18, 2019, 11:50:26 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बेखौफ अपराधी अब रेलवे स्टेशन को लूटने भी पहुंच जा रहे हैं। बड़ी खबर मोतिहारी से जहां मेहसी रेलवे स्टेशन को अपराधियों ने लूटने की कोशिश की है। पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी रेलवे स्टेशन पर लूट के इरादे से पहुंचे अपराधियों ने स्टेशन मास्टर को घायल कर दिया है। घायल स्टेशन मास्टर संजय कुमार का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है जब तकरीबन एक दर्जन अपराधियों ने मेहसी रेलवे स्टेशन पहुंचकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने स्टेशन मास्टर को घायल कर दिया। रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है जबकि मामला दर्ज कर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट