ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

मोतिहारी में दिनदहाड़े ईंट भट्ठा के मुंशी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां अनलॉक-1 शुरू होते ही अपराधियों ने अपनी धमक दिखानी शुरू कर दी है. पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए अपराधी ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां अनलॉक-1 शुरू होते ही अपराधियों ने अपनी धमक दिखानी शुरू कर दी है. पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए अपराधी ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है. 

मामला मोतिहारी के मधुबन के कृष्णनगर की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े ईंट भट्ठा के मुंशी को गोली मार दी है. गोली लगने से गंभीर रुप से घायल मुंशी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मुंशी की पहचान बीरेंद्र सिंह के रुप में की गई है. बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े मुंशी को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए शिवहर की ओर फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं घायल मुंशी की हालत गंभीर बताई जा रही है.