1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Nov 17, 2019, 1:27:57 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व मुखिया की मौत हो गई है. पूर्व मुखिया की मौत के बाद आक्रोशित लोग हंगामा कर रहे हैं.
हादसा गोबिंदगंज थाना के सलहा चौक पर हुई है. बताया जा रहा है कि मुड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण सहनी को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
पूर्व मुखिया की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया है. आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.