1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Oct 23, 2019, 8:04:59 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: मोतिहारी से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां पर मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई है. जिसमें 6 जवान घायल हो गए है.
बिहार सरकार के जिस मंत्री की सुरक्षा में एस्कॉर्ट गाड़ी थी वह पलट गई. लेकिन घायल जवानों को देखने के बदले मंत्री जी का काफिला नहीं रूका और वह चलते बने. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंत्री खुर्शीद आलम बेतिया से पटना जा रहे थे. इस दौरान मोतिहारी के संग्रामपुर के नवादा ढाला के पास यह हादसा हो गया.
ग्रामीणों ने घायल जवानों को गाड़ी से बाहर निकाला और अरेराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया. तीन घायल जवानों को अरेराज से डॉक्टरों ने मोतिहारी सदर हॉस्पिटल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया है.