1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 17, 2019, 9:06:29 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI: ख़बर मोतिहारी से है, जहां संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबनी में एक मजदूर की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद मजदूर के शव को फेंक दिया गया. पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक रंजन पासवान मधुबनी टोली का रहने वाला था. मृतक की पत्नी ने कोइरगाव बिंदटोली के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक पैसों के लेनदेन में मजदूर का मर्डर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट