गुस्से में आया गजराज, चलती ट्रैक्टर को पलटा, जान बचाकर भागा ड्राइवर

1st Bihar Published by: Awnish Updated Oct 14, 2019, 2:44:59 PM

गुस्से में आया गजराज, चलती ट्रैक्टर को पलटा, जान बचाकर भागा ड्राइवर

- फ़ोटो

MOTIHARI: सड़क पर चल रहे एक हाथी को अचानक गुस्सा आ गया. जिसके बाद सामने से आ रहे ट्रैक्टर को पलट दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो वह ट्रैक्टर में टक्कर मारते-मारते सड़क के किनारे कर दिया. 

जिस घर के पास हााथी ने ट्रैक्टर को पलटा वह घर भी क्षतिग्रस्त हो गया. घर के लोग भागने लगे. हाथी का गुस्सा देख ट्रैक्टर ड्राइवर ने भी भागकर अपनी जान बचाई. घटना मोतिहारी जिले के रघुनाथपुर वार्ड नंबर 2 की है. 

गुस्साए हाथी को महावत कंट्रोल में करने की कोशिश की, लेकिन कुछ बोलने और हटाने के बाद भी हाथी ने महावत की एक न सुनी और जबतक मन नहीं भरा तक तक हाथी उठाक पटक करता रहा. गुस्सा शांत होते ही हाथी महावत के साथ चल दिया.  इस दौरान कपिलदेव सहनी और राजन सहनी के घर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया है.