1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Feb 09, 2020, 6:09:30 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां खाना बनाने के दौरान रसोई गैस में आग लगने से एक बच्ची झुलस गई. इस घटना से अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी की है. जहां फेनहारा थाना इलाके के बिशुनपुर गांव में खाना बनाने के दौरान एक बच्ची झुलस गई. आग में झुलसने के कारण बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक खाना बन रहा था. इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा. उसकी चपेट में बच्ची आ गई.
बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है. डाक्टर उसकी इलाज में लगे हुए हैं. आग लगने के कारण संपत्ति भी जलकर राह हो गई है. हालांकि आएग पर काबू पा लिया गया है.