ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

मोतिहारी में देवर ने भाभी को किया गायब, दिनभर मोबाइल पर होती थी बातचीत

MOTIHARI : एक अजीबोगरीब घटना मोतिहारी से सामने आई है. जहां दो संदिग्ध लोगों की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दो लोगों को बांधकर पिटाई करते हुए देखा जा रहा ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : एक अजीबोगरीब घटना मोतिहारी से सामने आई है. जहां दो संदिग्ध लोगों की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दो लोगों को बांधकर पिटाई करते हुए देखा जा रहा है. इनके ऊपर भाभी और तीन वर्षीय बच्ची को गायब करने का आरोप है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


मामला पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का है. जहां केसरिया थाना इलाके के दिलावरपुर गांव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो युवकों को बांधकर पिटाई की जा रही है. इस वीडियो में पुलसीवाले भी दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इनके ऊपर भाभी और तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण करने का आरोप है.


पूर्वी चंपारण के दिलावरपुर के वार्ड 03 की रहने वाली मंजय कुँवर ने दोनों युवक के ऊपर महिला और बच्ची को गायब करने का आरोप लगाया है. दोनों युवक की पहचान कल्याणपुर थाना के नारायणपुर के फिरोज आलम और केसरिया थाना के दिलावरपुर के रामकिशोर कुँवर के रूप में की गई है. परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला अपने ससुराल गई थी. इस दौरान दोनों युवकों ने उसे वहीं से गायब कर दिया. देवर और महिला के बीच पचास-पचास बार बातचीत होती रहती थी. दोनों की मोबाइल रिकार्डिंग भी सामने आई है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. महिला और बच्ची की बरामदगी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा.   

मोतिहारी में देवर ने भाभी को किया गायब, दिनभर मोबाइल पर होती थी बातचीत

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता