ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मोतीहारी में दिनदहाड़े दवा दुकानदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मंझार गांव में दिनदहाड़े दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अं

मोतीहारी में दिनदहाड़े दवा दुकानदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मंझार गांव में दिनदहाड़े दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. 

मृत दुकानदार की पहचान मंझार के श्रीभगवान सिंह के बेटे विवेक कुमार के रुप में की गई है. वहीं अपराधी की पहचान बृजकिशोर सिंह के बेटे गोलू कुमार के रुप में की गई है. घटना के पिछे का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विवेक के घर के पीछे गोलू का जमीन है. उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच  विवाद चल रहा था. एक-दो फीट का मामूली विवाद बताया जा रहा है. इसे लेकर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दवा दुकानदार की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया है.