1st Bihar Published by: Updated Jun 01, 2021, 1:28:43 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से सामने आ रही है जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है और घर में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
घटना पचपकड़ी थाना क्षेत्र के मुरली गांव की है. जानकारी के अनुसार, गांव के तालाब में एक ही परिवार की तीन बच्चियां नहाने गई थी. तभी नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से तीनों डूब गई. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाला गया. शवों के बाहर आते ही गांव में चीख-पुकार मच गया. वहीं, परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
इधर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस ने कहा कि बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.