ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

मोतिहारी : एग्जाम देने गई स्टूडेंट के साथ कॉलेज स्टाफ ने की छेड़खानी, छात्रों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

MOTIHARI : कॉलेज में स्टूडेंट के साथ छेड़खानी का ताजा मामला सामने आया है मोतिहारी जिले से जहां नन टीचिंग स्टाफ ने एक छात्रा के साथ बदसलूकी की. स्टाफ के इस हरकत से नाराज वहां पर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : कॉलेज में स्टूडेंट के साथ छेड़खानी का ताजा मामला सामने आया है मोतिहारी जिले से जहां नन टीचिंग स्टाफ ने एक छात्रा के साथ बदसलूकी की. स्टाफ के इस हरकत से नाराज वहां पर मौजूद छात्रों ने आरोपी को कॉलेज कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दी. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना मोतिहारी के एस एन एस कॉलेज की है. जहां बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा देने गई एक छात्रा के साथ कॉलेज में नन टीचिंग स्टाफ ने छेड़खानी की. छात्रा ने जब अपने दोस्तों को घटना के बारे में जानकारी दी तो वो आक्रोशित हो उठे. उन्होंने कॉलेज स्टाफ को कैंपस में ही पीटना शुरू के दिया. पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले कॉलेज स्टाफ की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है. पुलिस ने कहा कि वीडियो में आरोपियों को चिन्हित कर उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. साथ हो आरोपी कॉलेज स्टाफ से भी पूछताछ किया जाएगा. 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता