4 तकनीकी सहायक पर FIR, फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का आरोप

1st Bihar Published by: Awnish Updated Mar 05, 2020, 7:22:52 AM

4 तकनीकी सहायक पर FIR, फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का आरोप

- फ़ोटो

MOTIHARI:  फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले पर जिला प्रशासन ने बड़ी करवाई की है. फर्जी प्रमाणपत्र देकर नौकरी कर रहे चार तकनीकी सहायक पर मोतिहारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने नगर थाना में FIR दर्ज कराया है. जांच में चारों तकनीकी सहायक का प्रमाणपत्र फर्जी मिला था.

चार तकनीकी सहायक में तीन का सर्टिफिकेट बुंदेलखंड और एक का झारखंड का है. विक्की कुमार का प्रमाण पत्र झारखंड के जमशेदपुर के अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज का है. वही अजय राम,मो अली इमाम और राजेन्द्र राम का प्रमाणपत्र यूपी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के डिप्लोमा में सिविल इंजीनियर का है. 

चारों तकनीकी सहायक का प्रमाणपत्र उक्त संस्था से जांच में फर्जी पाया गया. सर्टिफिकेट फर्जी मिलने पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई.