1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Dec 21, 2019, 9:22:24 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज बिहार बंद है. राज्यभर में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. मोतिहारी में भी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गये हैं.
ढ़ाका विधायक फैसल रहमान के नेतृत्व में नगर के छतौनी चौक पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है. कार्यकर्ता NH-28 को जामकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ नीतीश कुमार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की है.
वहीं CAA के विरोध में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी-जीवधारा चौक को जाम कर दिया है. सड़क जाम होने से कई गाड़ियां फंस गई हैं. जाम और बंद के कारण आम लोग बेहाल हैं.