मोतिहारी में अनियंत्रित बस पलटी, महिला की मौत, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 16, 2019, 8:55:22 PM

मोतिहारी में अनियंत्रित बस पलटी, महिला की मौत, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

- फ़ोटो

MOTIHARI: जिले से एक बड़ी खबर है कि करसाहिया में यात्री बस पलट गयी है. ढाका से घोड़ासाहन जा रही बस. इसी बीच करसाहिया में अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गयी है. जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हुए है. जिन्हे इलाज के लिए ढाका रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. https://youtu.be/Y4m2LKWpGz8 घटना के काफी देर बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने से लोग आक्रोशित हो गए. और नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की. इस दौरान लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. तब जाकर मामला शांत हुआ. मोतिहारी से अवनिश की रिपोर्ट