1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 17, 2019, 9:10:11 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: मोतिहारी जिले में बाढ़ का कहर जारी है. जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में डूबने से तीन बच्चे की मौत हो गयी है. जिससे इलाके में दहशत फैल गया है. जिले के सुगौली,शिकारगंज और मधुबन थाना क्षेत्र में बच्चे की डूबने से मौत हो गयी है. अबतक जिले में बाढ़ में डूबने से मरने वालों की संख्या 36 हो गयी है.