मोतिहारी में ऑटो ड्राइवर की हत्या पर बरपा हंगामा

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 25, 2019, 2:45:58 PM

मोतिहारी में ऑटो ड्राइवर की हत्या पर बरपा हंगामा

- फ़ोटो

MOTIHARI: ख़बर मोतिहारी से है, जहां ऑटो ड्राइवर की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने शहर के गांधी चौक पर हंगामा और प्रदर्शन किया. लोगों ने सड़क पर आगजनी करके शव के साथ प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि चिरैया में आज ऑटो चालक सन्नी का शव मिला था. जिसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई थी. मृतक गांधी नगर रमना का रहने वाला था. लोगों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट