ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

मोतिहारी के कुख्यात अपराधी को STF ने किया गिरफ्तार, कई गंभीर आरोप में था फरार

MUZAFFARPUR: बिहार के STF ने मोतिहारी जिले के कुख्यात अपराधी राजा सोनार उर्फ राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना के मझौलिय

मोतिहारी के कुख्यात अपराधी को STF ने किया गिरफ्तार, कई गंभीर आरोप में था फरार
Desk
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के STF ने मोतिहारी जिले के कुख्यात अपराधी राजा सोनार उर्फ राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना के मझौलिया से की गई है। काफी समय से वो यहां छुपकर बैठा था। जिसकी भनक STF को लग गई। जिसके बाद करीब 48 घंटे तक शहर में STF कैंप कर आरोपी का सुराग खोजने लगी। 


वहीं, लोकेशन मिलते ही टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद मोतिहारी के छतौनी थाना के हवाले कर दिया। अब वहां से उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उसके पास से कबाड़ लोड ठेला बरामद किया गया और कट्टा बरामद होने की भी चर्चा है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। राजा सोनार के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सकरा थाना में दो और मोतिहारी के छतौनी में एक, मुफस्सिल थाना में लूटपाट का दो मामला दर्ज है। 


इसके अलावा और भी कई कांड हैं, जिसकी छानबीन की जा रही है। मोतिहारी में उसने कई लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं सकरा में मारपीट और SC/ST एक्ट के मामला दर्ज किया हुआ है। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर निकाला था। इसके बाद मझौलिया स्थित एक कबाड़ की दुकान के आड़ में गांजा का धंधा कर रहा था। राजा मूल रूप से सकरा के रघुनाथपुर दोनवा का रहने वाला है। लेकिन, वह अपने परिवार वालो के साथ नहीं रहता है। 

टैग्स