ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

मोतिहारी: झील में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे, नाला निर्माण में गड़बड़ी की वजह से बनी नारकीय स्थिति

MOTIHARI: मानसून की बारिश किसानों के लिए राहत तो वही कुछ लोगों के लिए आफत भी खड़ी कर दी है। कुछ घंटे की बारिश से मोतिहारी का एनएच 28 झील में तब्दील हो गया है। मोतिहारी स

मोतिहारी: झील में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे, नाला निर्माण में गड़बड़ी की वजह से बनी नारकीय स्थिति
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मानसून की बारिश किसानों के लिए राहत तो वही कुछ लोगों के लिए आफत भी खड़ी कर दी है। कुछ घंटे की बारिश से  मोतिहारी का एनएच 28 झील में तब्दील हो गया है। मोतिहारी से बेतिया, रक्सौल और नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग एनएच पर नाले के निर्माण में गड़बड़ी की वजह से भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।


 नेशनल हाइवे झील बना हुआ है जहां से होकर गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छतौनी चौक से सब्जी मंडी तक सड़कों पर दो से ढाई फीट पानी भरा हुआ है। जहां तहां टूटी सड़कों की वजह और उन गड्ढों में पानी भरे रहने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। गाड़ी चलाने वाले और पैदल चलने वालों को भी नहीं मालूम कि कहां गड्ढा है कहां नहीं। कोई ऐसा दिन नहीं होगा जब लोग हादसे के शिकार नहीं होते होंगे। लोगों की इस समस्याओं पर ना तो किसी अधिकारियों का ध्यान गया और ना ही जनप्रतिनिधियों के कान तक ही जूं रेंगा। 


ऐसा नहीं है कि वे इस रास्ते से होकर नहीं गुजरते होंगे। लेकिन सब कुछ देखकर भी अनसुना हो जाते हैं। इस समस्या से लोग काफी परेशान है और इसका समाधान निकालने की मांग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कर रहे हैं। वही नेशनल हाईवे पर भीषण जलजमाव की वजह से किसान भी चिंतित है क्योंकि  सब्जी मंडी तक जलजमाव होने से फसल को लेकर बेचने और खरीदने में उन्हें भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच की सड़कें लगातार खराब होने और दुर्घटना होने के बाद भी प्रशाशन का ध्यान नहीं है और लोग प्रतिदिन चर्मरोग ,बुखार सहित कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। वही स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।मोतिहारी: झील में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे, नाला निर्माण में गड़बड़ी की वजह से बनी नारकीय स्थितिमोतिहारी: झील में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे, नाला निर्माण में गड़बड़ी की वजह से बनी नारकीय स्थितिमोतिहारी: झील में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे, नाला निर्माण में गड़बड़ी की वजह से बनी नारकीय स्थिति

टैग्स