1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 15, 2019, 4:41:58 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : आज का दिन मोतिहारी के लिए हादसों का दिन रहा. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है शहर जहां पानी में डूबने से दो बच्चों की जान चली गई. दोनों भाई-बहन बताये जा रहे हैं. बता दें कि सुबह में भी तीन सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी. मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है. घटना पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना इलाके की है. जहां तालाब में डूबने से भाई-बहन की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाई बहन पोखर के पास खेलने गए हुए थे. इस दौरान पानी में डूबने से दोनों ने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बता दें कि रविवार की सुबह छौड़ादानों थाना इलाके के एकडरी गांव में तीन बहनों की मौत हो गई थी. तीनों सगी बहनें घोघा चुनने गई थीं. तभी वह तालाब में डूब गई. जिससे उनकी जान चली गई. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट