मोतिहारी में नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, घर में मातम

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 31, 2019, 6:24:02 PM

मोतिहारी में नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, घर में मातम

- फ़ोटो

MOTIHARI : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है. घटना की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश कर रही है. पूरी घटना जिले के मधुबन थाना इलाके की है. जहां इनरवा गांव में नदी में नहाने के दौरान पानी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियां परिजनों के साथ नहाने के लिए गई थीं. इस दौरान ज्यादा गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गईं. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया. टीम पुलिस के साथ मिलकर शव की तलाश कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट