मोतिहारी में डॉक्टर ने नर्स कैंडिडेट के साथ की छेड़खानी, पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी फरार

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 18, 2019, 7:52:22 PM

मोतिहारी में डॉक्टर ने नर्स कैंडिडेट के साथ की छेड़खानी, पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी फरार

- फ़ोटो

MOTIHARI : नर्स बहाली की काउंसलिंग के दौरान कैंडिडेट से छेड़खानी का एक मामला सामने आया है. घटना मोतिहारी की है. पीड़िता की शिकायत के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. घटना पूर्वी चंपारण जिले की है. जहां सिविल सर्जन कार्यालय में चल चल रहे नर्स की काउंसलिंग के दौरान एक डॉक्टर ने महिला अभ्यर्थी के ऊपर अभद्र टिपण्णी की. महिला ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की. जिसके बाद डॉक्टर और घरवालों के बीच अस्पताल में थोड़ी झड़प हो गई. आक्रोशित परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की. आरोपी डॉक्टर की पहचान श्रवण पासवान के रूप में की है. परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत करने के बाद आरोपी डॉक्टर श्रवण पासवान काउंसलिंग सेंटर से फरार हो गया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट