ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

'मोदी ने रद्द कर दिया कांग्रेस का लाइसेंस ... ',पीएम ने INDI गठबंधन पर साधा निशाना

DESK : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार -प्रसार का दौर शुरू हो चुका है। पीएम मोदी लगातार देश के अलग-अलग राज्यों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में एक चुनाव

'मोदी ने रद्द कर दिया कांग्रेस का लाइसेंस ... ',पीएम ने INDI गठबंधन पर साधा निशाना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार -प्रसार का दौर शुरू हो चुका है। पीएम मोदी लगातार देश के अलग-अलग राज्यों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि - मोदी ने रद्द कर दिया है कांग्रेस का लाइसेंस। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज हर कोई मोदी की गांरटी पर भरोसा जता रहा है। वहीं, कांग्रेस ने गरीबों को नजरअंदाज कर दिया है। हमारी सरकार ने गरीबों का उसका हक दिलाया है।


पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस को लगता था कि उन्हें भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल गया है। मैंने कांग्रेस की लाइसेंस ही रद्द कर दी है। इसी लिए वे मोदी को गाली देते हैं। मोदी ने जब घोटालेबाजों का रास्ता रोका, जब बिचौलियों की कमाई बंद की, तभी से इनका पारा सातवें आसमान पर है। ये मोदी पर भड़के हुए हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर आज कड़ी कार्रवाई हो रही है। यहां के युवाओं को जिन्होंने धोखा दिया है, उनकी तेजी से जांच चल रही है।


पीएम मोदी ने आईएनडीआई गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कहता हूं भ्रष्टाचार से देश को बचाओ, वो (विपक्ष) कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। आज के समय विपक्षी गठबंधन चुनावी रैली नहीं कर रहे बल्कि विपक्षी नेताओं को बचाने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र बनाया है, उसमें मुस्लिम लीग की छाप दिखती है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे। कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव तक पहुंचते थे। बीच के 80 पैसे कांग्रेस खुद लूट लेती थी। मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था (लाइसेंस) को बंद कर दिया है। भाजपा सरकार ने अपने 10 साल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे हैं।