ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

MLC चुनाव: राबड़ी देवी समेत महागठबंधन के सभी उम्मीदवार कल करेंगे नामांकन, लालू-तेजस्वी रहेंगे मौजूद

PATNA: बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों पर चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का नामांकन जारी है। महागठबंधन की तरफ से पूर्व सीएम राबड़ी देवी सोमवार को आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर अ

MLC चुनाव: राबड़ी देवी समेत महागठबंधन के सभी उम्मीदवार कल करेंगे नामांकन, लालू-तेजस्वी रहेंगे मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों पर चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का नामांकन जारी है। महागठबंधन की तरफ से पूर्व सीएम राबड़ी देवी सोमवार को आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगी। राबड़ी देवी सहित महागठबंधन के अन्य उम्मीदवार भी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।


सोमवार को सुबह 11 बजे बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन के सभी उम्मीदवार बिहार विधानसभा के सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ महागठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।


महागठबंधन की तरफ से विधान परिषद की पांच सीटों के लिए आरजेडी की तरफ से चार और माले से एक नेता को उम्मीदवार बनाया गया है। राजद की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,‌ पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर,‌ सैयद फैसल अली और सीपीआई (माले) की ओर से शशि यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।