ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...

मकान का सपना देख रहा था पति, पत्नी प्रेमी संग पैसा लेकर हो गई फरार

ROHTAS: खबर रोहतास की है। जहां एक तरफ भोलाभाला पति पक्के मकान बनाने का सपना देख रहा था, वहीं दूसरी ओर उसकी पत्नी पीएम आवास के तहत मिली राशि को लेकर अपने प्रेमी और बच्चों के साथ फरा

मकान का सपना देख रहा था पति, पत्नी प्रेमी संग पैसा लेकर हो गई फरार
Desk
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास की है। जहां एक तरफ भोलाभाला पति पक्के मकान बनाने का सपना देख रहा था, वहीं दूसरी ओर उसकी पत्नी पीएम आवास के तहत मिली राशि को लेकर अपने प्रेमी और बच्चों के साथ फरार हो गई। अपनी पत्नी को उसके रिश्तेदारों के घर पर महीनों तक ढूंढने के बाद थकहार कर इसकी शिकायत थाने में की। 


यह मामला जिले के करगहर का है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तुलसी राम अपना पक्का घर बनवा रहा है। आवास योजना की किस्त पत्नी के बैंक अकाउंट में आई। इसका फायदा उठाकर पत्नी रुपए और 4 बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताता जाता है कि प्रेमी भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं। दोनों का घर आसपास ही है।


करगहर प्रखंड के ग्राम पंचायत करगहर गांव के तुलसी राम की पत्नी इंद्री देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी के रूप में चयनित किया गया था। जिसके बाद उसके खाते में आवास योजना की पहली किस्त 45 हजार रुपये आए थे। इसी दौरान इंद्री देवी अपने प्रेमी पिंटू राम के साथ अपने 4 बच्चों को लेकर भाग गई। 


तुलसी राम ने बताया कि 90 हजार रुपए लेकर उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। पिंटू के परिवार वाले आवास योजना का काम करा रहे हैं। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि लाभार्थी को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा अगर जल्द ही आवास निर्माण का कार्य नहीं कराया जाएगा तो लाभार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। करगहर के थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद का कहना कि पीड़ित पति के आवेदन के बाद कार्रवाई की जा रही है। 

टैग्स