ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मिठाई खिलाने को लेकर आपस में भिड़े BJP और RJD के विधायक, जमकर हुई हाथापाई

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन ऐसे में आज सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है। विपक्षी दल जहां नीतीश कुमार से माफी और इस्तीफा

मिठाई खिलाने को लेकर आपस में भिड़े  BJP और RJD के विधायक, जमकर हुई हाथापाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन ऐसे में आज सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है। विपक्षी दल जहां नीतीश कुमार से माफी और इस्तीफा की मांग कर रहे हैं तो वहीं सत्तारूढ़ दल के विधायक  नीतीश कुमार को सही बता रहे हैं। इस बीच अब एक और ही रोचक मामला देखने को मिला है। जहां राजद और जदयू के विधायक सदन के बाहर आपस में भिड़ गए हैं। 


दरअसल, बिहार विधानसभा में आरक्षण बिल पास होने को लेकर सत्तारूढ़ दल के विधायकों में काफी खुशी नजर आ रही है। ऐसे में राजद के विधायक मुकेश रौशन बीजेपी के विधायक संजय सिंह को मिठाई खिलाने पहुंच गए। राजद विधायक ने भाजपा विधायक के तरफ मिठाई का डब्बा आगे किया और मिठाई लेने का आग्रह किया। 


उस दौरान भाजपा के विधायक जीतन राम मांझी मामले में सरकार के खिलाफ पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे थे। लिहाजा उनको राजद विधायक के तरफ से मिठाई का निमंत्रण मिलना रास नहीं आया और वह गुस्से से लाल हो गए। उसके बाद नौबत हाथ पाई पर आ गई। ऐसे में दोनों दलों के कुछ विधायकों को बीच बचाव करने आना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ।


उधर, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में जोरदार हंगामा हुआ है।सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जीतन राम मांझी पर किए सीएम नीतीश के तुम-तड़ाक के खिलाफ विपक्षी दलों के सांसद वेल में पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच, विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के लोग वेल में पहुंच गए। नीतीश के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी हुई तो पीएम मोदी के खिलाफ सत्ता पक्ष की नारेबाजी शुरू हो गई. इस बीच, मार्शलों ने एक्शन लिया और  सभी का पोस्टर छीन लिया।